आजादी की लड़ाई में भागलपुर के योगदान पर व्याख्यान आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
आजादी की लड़ाई में भागलपुर के योगदान पर व्याख्यान आयोजित


भागलपुर, 06 मई (हि.स.)। भागलपुर के एसएम कॉलेज के इतिहास विभाग और इतिहास संकलन समिति (दक्षिण बिहार) की ओर से चल रहे यूजी सेमेस्टर-5 की छात्राओं के इंटर्नशिप कार्यक्रम में बुधवार को एक व्याख्यान का आयोजन परीक्षा विभाग में हुआ। इस इंटर्नशिप कार्यक्रम में आजादी की लड़ाई में भागलपुर जिला का योगदान विषय पर एक विशद् व्याख्यान आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता टीएनबी कॉलेज के इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ रविशंकर चौधरी थे।

डॉ.चौधरी ने अपने व्याख्यान के दौरान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की प्रथम आजादी की लड़ाई 1857 के विद्रोह से लेकर 1947 में देश के आजाद होने तक स्वतंत्रता संग्राम के सभी गतिविधियों पर भागलपुर और भागलपुर के महान स्वतंत्रता सेनानियों बाबू दीप नारायण सिंह, उपेंद्रनाथ मुखर्जी, सियाराम सिंह, महेंद्र गोप, परशुराम सिंह के ऊपर विशद् प्रकाश डाला। साथ ही भागलपुर में दयानंद सरस्वती, विवेकानंद, गांधी, नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल, डॉ.राजेंद्र प्रसाद, सुभाष चंद्र बोस के भागलपुर आगमन तथा उनकी राजनीतिक गतिविधियों के विषय में भी उल्लेख किया। साथ ही गांधी युग के चंपारण सत्याग्रह से लेकर असहयोग आंदोलन, सविनय अवज्ञा आंदोलन और भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान भागलपुर के राजनीतिक गतिविधियों पर भी प्रकाश डालें।

उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों से जुड़े हुए पथ, मार्ग और गली, मोहल्ले के नाम का भी उल्लेख किया। ऐसे महापुरुषों के भागलपुर स्थित उनके स्मारकों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बिहपुर नमक सत्याग्रह, आजाद दस्ता, महेंद्र गोप गुट सियाराम गुट, परशुराम दल ब्रह्मचारी गुट आदि योगदान का भी उल्लेख किया। इसकी कार्यक्रम की अध्यक्षता इतिहास विभाग के अध्यक्ष डा.अंजू कुमारी ने की और स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन इस कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर डॉ.हिमांशु शेखर ने किया। इस अवसर पर इतिहास सेमेस्टर थर्ड की 200 से अधिक छात्राएं उपस्थित रही।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story