नए जिला जज का बेनीपुर में अभिनंदन, अधिवक्ताओं ने जताई उम्मीद

WhatsApp Channel Join Now


दरभंगा, 22 अप्रैल (हि.स.)। दरभंगा जिला अंतर्गत बेनीपुर के नवनियुक्त प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शर्मा का बेनीपुर में अधिवक्ताओं ने भव्य स्वागत किया। अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महामंत्री सुशील कुमार चौधरी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मिथिला की परंपरा के अनुसार उन्हें पाग, चादर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सुशील कुमार चौधरी ने कहा कि न्यायाधीश अजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में न्यायपालिका और अधिक सशक्त होगी तथा वादकारियों को त्वरित एवं निष्पक्ष न्याय मिलने की उम्मीद है। अधिवक्ताओं ने भी न्यायिक कार्यों में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम में कृष्ण कुमार झा, सुमन कुमार साहू, प्रवीण कुमार सिंह, उमेश झा, अमर कुमार सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Krishna Mohan Mishra

Share this story