अटल बिहारी वाजपेयी का जन शताब्दी वर्ष सुशासन दिवस के रूप मनाया

WhatsApp Channel Join Now
अटल बिहारी वाजपेयी का जन शताब्दी वर्ष सुशासन दिवस के रूप मनाया


सहरसा, 25 दिसंबर (हि.स.)। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री कवि साहित्यकार अजातशत्रु महान देशभक्त परम श्रद्धेय स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी के 101 वें जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में गुरुवार को शंकर चौक पर सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर के पूर्वी मंडल अध्यक्ष अभिनव सिंह ने की।कार्यक्रम के दौरान संगोष्ठी सह दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला महामंत्री भैरव झा के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में वक्तव्य देते हुए जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह व विजय वसंत ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया। साथ ही पार्टी के सभी पदाधिकारियों ने अपनी बात रख अटल बिहारी बाजपेयी को याद किया।

जिला उपाध्यक्ष मनोज यादव, रिंकी देवी, जिला मंत्री बिपिन कुशवाहा, संजू देवी, जिला प्रवक्ता अभिनंदन सिंह कुशवाहा, भाजपा नेता विजय बसंत सहित अन्य कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार

Share this story