जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, हत्या के प्रयास में दो आरोपी गिरफ्तार
May 27, 2026, 19:23 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
पूर्वी चंपारण,27 मई (हि.स.)।जिले के जितना थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़हरवा गांव में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो भाइयों के बीच हुए विवाद में मारपीट के दौरान एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया,उसके सिर पर गंभीर चोट पहुंची है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के आरोप में वीरेंद्र साह और रवि किशन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी बड़हरवा गांव के निवासी बताए गए हैं। थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / आनंद कुमार

