डकैती कांड में फरार लालबाबू नट मढ़ौरा से गिरफ्तार, भेजा गया जेल
सारण, 31 जुलाई (हि.स.)। गरखा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए डकैती मामले के फरार आरोपित लालबाबू नट को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त मढ़ौरा थाना क्षेत्र के ओल्हनपुर नट टोला निवासी चौकी नट का पुत्र है।
गरखा पुलिस गुप्त सूचना मिली कि गरखा थाना कांड संख्या-205/25 डकैती कांड का आरोपी इलाके में मौजूद है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापामारी कर उसे गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार लालबाबू नट का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर खैरा, मढ़ौरा और नगरा थाने में डकैती, चोरी, अवैध शराब एवं आर्म्स एक्ट के तहत आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उससे पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

