लगातार हो रही रिमझिम व तेज फुहारों से जनजीवन अस्त-व्यस्त, अगले 48 घंटे भारी

WhatsApp Channel Join Now


बक्सर, 24 सितंबर (हि.स.)। जिला मुख्यालय सहित पूरे बक्सर जिले में गुरुवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा। दिनभर कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश का दौर रुक-रुक कर चलता रहा, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। लगातार हो रही इस बारिश के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और लोग सिर्फ बेहद जरूरी कामों से ही रेनकोट और छाते के सहारे बाहर निकलते दिखे।

मौसम विभाग और सैटेलाइट डेटा के अनुसार, बक्सर में 25 और 26 सितंबर (शुक्रवार और शनिवार) को भी भारी बारिश और गरज-चमक के साथ 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। 27 सितंबर (रविवार) से ही मौसम में सुधार होने और धूप निकलने की संभावना है। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और बिजली चमकने पर पेड़ों व खंभों से दूर रहने की सलाह दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Jitendra Kumar Mishra

Share this story