वाहन की चपेट में आने से मजदूर की मौत

WhatsApp Channel Join Now
वाहन की चपेट में आने से मजदूर की मौत


वाहन की चपेट में आने से मजदूर की मौत


डेहरी आन सोन, 26 अक्टूबर (हि.स.)। रोहतास जिले के सासाराम नगर थाना क्षेत्र के फजलगंज में पुरानी जीटी रोड पर सोमवार सुबह वाहन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त बड्डी थाना क्षेत्र के कचनथ गांव निवासी 48 वर्षीय जयप्रकाश पासवान के रूप में की गई है। धक्का मारने के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया।

घटनास्थल पर एक वाहन का एक नंबर प्लेट मिला है, उम्मीद जताई जा रही है यह नंबर प्लेट उसी वाहन का है जिससे धक्का लगा है। घटनास्थल पर आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। सड़क पर उतरे लोग मृतक के आश्रित को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उपेन्द्र मिश्रा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766812 Articles

Share this story