लहरा साइफन धार में डूबने से मजदूर की मौत

WhatsApp Channel Join Now
लहरा साइफन धार में डूबने से मजदूर की मौत


अररिया 26 सितम्बर(हि.स.)। फारबिसगंज शहर से सटे किरकिचिया पंचायत के ढोलबज्जा गांव के समीप लहरा साईफन धार में डूबने से शनिवार को 45 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई।

मृतक की पहचान ढोलबज्जा के संथाली टोला वार्ड संख्या 8 निवासी बुधराम मुर्मु पिता किशुन मुर्मु के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया।मजदूर लहरा साइफन धार को पार कर रहा था,इसी क्रम में वह गहरे पानी में डूब गया।खेत में काम कर रहे मजदूरों ने उसे बाहर निकाला।जिसके बाद किरकिचिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अन्यग्रमीणों के साथ उसे लेकर फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचा,जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story