कुनौली थाना में 560 लीटर शराब का विधिवत विनष्टीकरण

WhatsApp Channel Join Now
कुनौली थाना में 560 लीटर शराब का विधिवत विनष्टीकरण


कुनौली थाना में 560 लीटर शराब का विधिवत विनष्टीकरण


सुपौल, 08 अप्रैल (हि.स.)। जिले के कुनौली थाना में जब्त किए गए अवैध मद्य पदार्थों का विधिवत विनष्टीकरण किया गया। निर्धारित प्रक्रिया के तहत कुल 560.70 लीटर अवैध शराब को नष्ट किया गया।

यह पूरी कार्रवाई वरीय अधिकारियों के निर्देशानुसार तथा निर्धारित विधि-निर्देशों का पालन करते हुए संपन्न की गई।

विनष्टीकरण की प्रक्रिया पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में पारदर्शी तरीके से पूरी की गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि क्षेत्र में शराब तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Share this story