अनुशासनहीनता और सर्विस कोड के उल्लंघन के आरोप में कुआड़ी थानाध्यक्ष निलंबित

WhatsApp Channel Join Now
अनुशासनहीनता और सर्विस कोड के उल्लंघन के आरोप में कुआड़ी थानाध्यक्ष निलंबित


अररिया 05 अगस्त(हि.स.)।

एसपी जितेन्द्र कुमार ने कुआड़ी थाना के थानाध्यक्ष राजू कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए पुलिस लाइन में योगदान करने का निर्देश दिया है।

कुआड़ी थानाध्यक्ष राजू कुमार पर अनुशासनहीनता और सर्विस कोड के गंभीर उल्लंघन के लगाए गए आरोपों पर कराई गई जांच में मामले को सही पाए जाने पर एसपी ने कार्रवाई की।एसपी ने एसएचओ राजू कुमार को पुलिस लाइन में योगदान का निर्देश दिया है।

एसपी जितेन्द्र कुमार ने मामले में बताया कि विभाग में पुलिस अधिकारियों और कर्मियों का अनुशासन में रहना सबसे सर्वोपरि है।

अनुशासनहीनता या पद का दुरुपयोग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।सर्विस कोड का पालन करना सभी पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों का नैतिक कर्तव्य है।

उन्होंने बताया कि कुआड़ी एसएचओ पर सर्विस कोड के उल्लंघन का गंभीर आरोप था,जिसकी जांच कराई गई और जांच में मामला सही पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story