कटिहार में कृषि विज्ञान केन्द्र की कार्यशाला में बायोफोर्टिफाइड किस्मों पर चर्चा

WhatsApp Channel Join Now
कटिहार में कृषि विज्ञान केन्द्र की कार्यशाला में बायोफोर्टिफाइड किस्मों पर चर्चा


कटिहार, 07 अप्रैल (हि.स.)। कृषि विज्ञान केन्द्र कटिहार में बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के अंतर्गत 22 कृषि विज्ञान केन्द्रों की वार्षिक कार्य योजना पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के दूसरे दिन दस कृषि विज्ञान केन्द्रों ने अपनी वार्षिक कार्य योजना प्रस्तुत की।

कार्यक्रम में बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ एस. के. पाठक ने कहा कि विश्वविद्यालय ने किसानों के लिए नई बीजों और कृषि तकनीकी का ईजाद किया है, जिसे किसानों तक पहुंचाना आवश्यक है। अटारी पटना के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. डी. वी. सिंह ने बताया कि प्रत्येक जिले के किसानों की अलग-अलग समस्याएं हैं, और इस कार्यशाला का उद्देश्य इन समस्याओं का समाधान निकालना है।

कार्यशाला में बायोफोर्टिफाइड किस्मों और पोषणवाटिका के महत्व पर भी चर्चा की गई। कृषि विज्ञान केन्द्र कटिहार के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ मृणाल वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया और अटारी पटना के निदेशक डॉ अंजनी कुमार को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन कृषि वैज्ञानिक पंकज कुमार ने किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह

Share this story