तकनीकी कार्य कराए जाने को लेकर किसान सलाहकारो ने जताई नाराजगी,बीएओ को दिया आवेदन

WhatsApp Channel Join Now
तकनीकी कार्य कराए जाने को लेकर किसान सलाहकारो ने जताई नाराजगी,बीएओ को दिया आवेदन


पूर्वी चंपारण,16 मई (हि.स.)। जिले के संग्रामपुर प्रखंड के सभी किसान सलाहकारों ने शनिवार को तकनीकी कार्य कराए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए प्रखंड कृषि पदाधिकारी को आवेदन सौपा। आवेदन में नियम का हवाला देते हुए तकनीकी कार्य नही लेने की मांग की गई है।

बताया गया है,कि कृषि विभाग के द्वारा किसान सलाहकार को प्रगतिशील किसान माना गया है लेकिन कृषि विभाग सहित अन्य कई विभागों के द्वारा फार्मर आईडी ,फसल सहायता योजना, डिजिटल क्रॉप सर्वे,फसल कटनी , बिहार कृषि एप पर कृषि कार्य, पीएम किसान सत्यापन ,मिट्टी नमूना, जैसे अनेको तकनीकी कार्य लिया जाता है। जबकि कृषि विभाग के द्वारा विभाग के द्वारा किसान सलाहकार को केवल प्रगतिशील किसान का दर्जा देते हुए प्रचार प्रसार तंत्र ही माना गया है नियमावली में स्पस्ट वर्णित है कि किसान सलाहकार केवल कृषि केंद्र संचालन करते हुए योजनाओं का प्रचार किसानों के बीच करना है ।

किसान सलाहकार संघ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार तिवारी संग्रामपुर प्रखंड अध्यक्ष राजीव रंजन कुमार सहित सभी पंचायत के किसान सलाहकारों ने हस्ताक्षर युक्त आवेदन देकर अपने को तकनीकी कार्य से अलग करते हुए विभाग के नियमावली के अनुसार कार्य लेने की मांग की है।

प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी बिक्रम राज ने बताया कि किसान सलाहकारों के द्वारा प्राप्त आवेदन को जिला कृषि पदाधिकारी व वरीय पदाधिकारी को अग्रसारित कर दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / आनंद कुमार

Share this story