कोटवा व्यापार मंडल की अध्यक्ष बनी रानी शर्मा,बीडीओ ने दिया प्रमाण पत्र
मोतिहारी,13 मार्च(हि.स.)। जिले के कोटवा प्रखंड में व्यापार मंडल के निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष व कार्यकारिणी के सात सदस्यों को सोमवार को निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ सरीना आजाद ने प्रमाण-पत्र सौंपा। इस दौरान अध्यक्ष पद पर अहिरौलिया पंचायत की पैक्स अध्यक्ष रानी शर्मा ने निर्विरोध रूप से कब्जा जमाया।
गौरतलब हो कि कोटवा व्यापार मंडल चुनाव के नामांकन के दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र अहिरौलिया पंचायत की पैक्स अध्यक्ष रानी शर्मा ने नामांकन दाखिल किया था। जिसको लेकर वह निर्विरोध निर्वाचित की गई। जबकि, व्यापार मंडल कार्यकारिणी के सदस्य के सात पदों के लिए महज सात लोगों ने ही नामांकन पत्र दाखिल किया था। जिन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। इनमें ब्रज किशोर यादव, सुनील मुखिया, सुधांशु कुमार शेखर उर्फ कुमार चैबे, रेहाना खातून, अरुण कुमार मिश्रा, सुशील सिंह, रीना सिंह का नाम शामिल हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/आनंद प्रकाश
हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करने के लिये यहां क्लिक करें, साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लिये यहां क्लिक करें।