कोसी नदी के जलस्तर में फिर बढ़ोतरी, बराज के 8 फाटक खोले गए

WhatsApp Channel Join Now
कोसी नदी के जलस्तर में फिर बढ़ोतरी, बराज के 8 फाटक खोले गए


कोसी नदी के जलस्तर में फिर बढ़ोतरी, बराज के 8 फाटक खोले गए


सुपौल, 21 जून (हि.स.)। कोसी नदी के जलस्तर में एक बार फिर वृद्धि दर्ज की गई है। कोसी बराज से पानी का डिस्चार्ज बढ़कर 71,330 क्यूसेक के पार पहुंच गया है, जिसके कारण नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बढ़ते दबाव को देखते हुए कोसी बराज के 8 फाटक खोल दिए गए हैं।

उधर, नेपाल के बराहक्षेत्र में भी जलस्तर बढ़ने की सूचना है। बराहक्षेत्र में जलप्रवाह 46,600 क्यूसेक दर्ज किया गया है और यह बढ़ते क्रम में है।

जल संसाधन विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए तटवर्ती क्षेत्रों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

जिला प्रशासन और जल संसाधन विभाग द्वारा हालात की निगरानी की जा रही है। हालांकि फिलहाल किसी प्रकार के खतरे की आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है, लेकिन जलस्तर में लगातार वृद्धि को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में है।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Share this story