कोसी कराटे प्रतियोगिता में टीएम एए-शोतोकान कराटे एसोसिएशन ने जीते 25 स्वर्ण,13 रजत और 3 कांस्य पदक,बेस्ट टीम का जीता खिताब

WhatsApp Channel Join Now
कोसी कराटे प्रतियोगिता में टीएम एए-शोतोकान कराटे एसोसिएशन ने जीते 25 स्वर्ण,13 रजत और 3 कांस्य पदक,बेस्ट टीम का जीता खिताब


अररिया 03 नवम्बर(हि.स.)।

सहरसा खेल भवन में आयोजित कोसी कराटे प्रतियोगिता में अररिया जिला के टीएम एए-शोतोकान कराटे एसोसिएशन के अलग अलग स्पर्धा में भाग लिये 50 खिलाड़ियों ने 25 स्वर्ण,13 रजत और 3 कांस्य पदक के साथ बेस्ट टीम का जीता खिताब जीता। प्रतियोगिता में बिहार के सभी जिलों से करीबन 450 खिलाड़ियों ने भाग लिया था,जिसमें टीएम एए- शोतोकान कराटे एसोसिएशन इंडिया के 50 खिलाड़ियों ने भाग लिया।एसोसिएशन के संचालक हांसी टाइगर नसीम खान,कराटे के बिहार स्टेट चीफ एवं सह सचिव अररिया जिला कराटे एसोसिएशन के रेनशी एडवोकेट शमसाद अंसारी,टीम कोच अदनान केशर खान,टीम मैनेजर नूर हसन, एवं सेंसेई मेराज के नेतृत्व में कुल 50 खिलाड़ियों ने भाग लिया।25 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।13 ने रजत पदक प्राप्त किया,वहीं 3 कांस्य पदक प्राप्त किया।

स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में दिव्या राज, नौमान दानिश,हसन,हर्षित कुमार,अभिवंत रंजन,आनंद राज,अनन्या श्री,अनिका कुमारी,अन्वेषी झा,आर्या झा, आयोना, दौलत सिंह,दीक्षा भट्ट,दिश्यानंद,अरमान, अयान खान, इमरान, प्रत्यूष, परियाल राही, रूद्रा विश्वास, समृद्धि राज, सत्यम कुमार, तनीषा कुमारी, विवेक कुमार, रुद्रांश शामिल रहे।वहीं रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में शायन नन्दी,आर्यन,नैना कुमारी,स्वीटी कुमारी, हेमलता कुमारी,शुभ प्रिया, मुन्ना,नवाशीस,सलमान हुसैन, सीधी सिन्हा,सिद्दीका,तनिषा शेखर,यति कुमारी और कांस्य पदक जीतने वालों में उज्जवल कुमार,परी,लियोना अन्ना शामिल रहे।आरतियां के खिलाड़ियों ने बेस्ट टीम की ट्रॉफी जीती और सबसे ज़्यादा स्वर्ण पदक प्राप्त कर जिले का नाम राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रौशन किया।कामयाबी पर जिले के खेलप्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी भागीदारी करने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772373 Articles

Share this story