कोचगामा पंचायत क्षेत्र में भीषण आगलगी, तीन घर जलकर राख

WhatsApp Channel Join Now
कोचगामा पंचायत क्षेत्र में भीषण आगलगी, तीन घर जलकर राख

कोचगामा पंचायत क्षेत्र में भीषण आगलगी, तीन घर जलकर राख

कोचगामा पंचायत क्षेत्र में भीषण आगलगी, तीन घर जलकर राख

कोचगामा पंचायत क्षेत्र में भीषण आगलगी, तीन घर जलकर राख

सुपौल, 11 मई (हि.स.)। जिले के बसंतपुर प्रखंड अंतर्गत कोचगामा पंचायत में भीषण आगलगी की घटना से अफरा-तफरी मच गई। अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे तीन घर जलकर पूरी तरह राख हो गए।

आग की चपेट में आने से एक बाइक भी जलकर खाक हो गई। घटना में दो मवेशी (गाय) की झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई। आग लगने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और लोग आग बुझाने में जुट गए।

स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन एवं संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लेने में जुट गए हैं।

आगलगी की इस घटना से पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Share this story