किशनपुर में कायाकल्प योजना सहित विभिन्न विकास कार्यों की हुई समीक्षा, अधिकारियों को समय पर कार्य पूरा करने का निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
किशनपुर में कायाकल्प योजना सहित विभिन्न विकास कार्यों की हुई समीक्षा, अधिकारियों को समय पर कार्य पूरा करने का निर्देश


सुपौल, 10 नवंबर (हि.स.)। किशनपुर प्रखंड के टीसीपी भवन में मंगलवार को प्रखंड के वरीय पदाधिकारी सह भूमि सुधार उप समाहर्ता, सुपौल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में प्रखंड क्षेत्र में संचालित कायाकल्प योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की विभागवार समीक्षा की गई। इस दौरान संबंधित पदाधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया गया। समीक्षा के क्रम में योजनाओं की प्रगति, कार्यों के निष्पादन एवं विभागीय स्तर पर हो रही कार्रवाई की जानकारी ली गई।

वरीय पदाधिकारी ने कार्यों में तेजी लाने तथा योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

बैठक में कुछ पदाधिकारियों की अनुपस्थिति पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि आगामी समीक्षा बैठक में सभी संबंधित पदाधिकारियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य होगी। वहीं, अतिरिक्त प्रभार वाले पदाधिकारियों को निर्धारित रोस्टर के अनुसार बैठक में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया।

बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी, किशनपुर, राजस्व अधिकारी, किशनपुर सहित विभिन्न विभागों के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774813 Articles

Share this story