सुब्रतो मुखर्जी कप अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए बक्सर टीम किशनगंज रवाना

WhatsApp Channel Join Now
सुब्रतो मुखर्जी कप अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए बक्सर टीम किशनगंज रवाना


बक्सर, 11 जुलाई (हि.स.)।

राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल (बालक) अंडर-17 प्रतियोगिता 2026-27 में भाग लेने के लिए बक्सर जिला फुटबॉल टीम को शुक्रवार को किशनगंज के लिए रवाना किया गया।

यह प्रतियोगिता 11 से 14 जुलाई तक किशनगंज में आयोजित होगी। जिला खेल पदाधिकारी ने रवाना होने से पहले खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और अनुशासन, खेल भावना तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ जिले का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने विश्वास जताया कि बक्सर की टीम प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिले और राज्य का गौरव बढ़ाएगी। बक्सर टीम में अखिलेश कुमार, सैयद अली, महेंद्र कुमार, अनीश कुमार, अमोल कुमार, सुमित कुमार, आर्यन कुमार, मोहित कुमार चौरसिया, रोहित चौधरी, अमन कुमार चौधरी, अंशु कुमारी, पवन कुमार और समर कुमार का चयन किया गया है। टीम प्रभारी के रूप में सत्येन्द्र कुमार सिंह यादव को नामित किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Jitendra Mishra

Share this story