खरीफ महोत्सव सह खेती बचाओ अभियान कार्यक्रम का आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
खरीफ महोत्सव सह खेती बचाओ अभियान कार्यक्रम का आयोजन


भागलपुर, 15 जून (हि.स.)। जिले के सुल्तानगंज प्रखंड के कृषि भवन के सभागार में सोमवार को खरीफ महोत्सव सह खेती बचाओ अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कृषि पदाधिकारी सत्यम राज, मुख्य अतिथि के रूप में भागलपुर जिले के कृषि वैज्ञानिक शिव शंकर आचार्य, डाक्टर सरोज यादव, प्रखंड सलाहकार समिति के अध्यक्ष अनुरंजन सिंह, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी मनोज कुमार और भाजपा नेता हर्षनाथ मिश्र मौजूद थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि को पुष्प वृक्ष देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन कृषि समन्वयक अनुप कुमार ने किया।

इस दौरान मुख्य अतिथि एवं कृषि पदाधिकारी सत्यम राज ने सभी किसानों को जैविक खेती के बारे में विस्तार से बताते हुए रसायन का कम से कम उपयोग करते हुए खेती करने की बात कही। कहा कि जैविक रुप से ही खेती करें। किसानों को खरीफ फसल के साथ साथ सरकार के विभिन्न योजनाओं के बारे में भी बताया गया।

इस मौके पर भाजपा जिला मंत्री कन्हैया झा, इंग्लिश चिचरौन के पूर्व मुखिया ओमदत्त चौधरी, भाजपा नेता मुक्ति कुमार भीरर्खुद, शुभम कुमार, राजद नेता शिबम कुमार भीरर्खुद, पंचायत समिति सदस्य सुधीर कुमार सहित किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक और दर्जनों किसान भाई मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story