लाखों की नकदी, जेवरात और एक क्विंटल मखाना बरामद, एसआईटी की छापेमारी में 5 शातिर चोर चढ़े पुलिस के हत्थे

WhatsApp Channel Join Now
लाखों की नकदी, जेवरात और एक क्विंटल मखाना बरामद, एसआईटी की छापेमारी में 5 शातिर चोर चढ़े पुलिस के हत्थे


कटिहार, 20 नवंबर (हि.स.)। जिले में गृहभेदन (घर में चोरी) की घटनाओं पर नकेल कसते हुए कटिहार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। एसडीपीओ सदर-02 के नेतृत्व में गठित विशेष छापामारी टीम (एसआईटी) ने कुर्सेला थाना के एक तथा कोढ़ा थाना के पांच चोरी के मामलों का उद्भेदन करते हुए पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 3 लाख 63 हजार 750 रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण, दो मोटरसाइकिल, सात मोबाइल फोन, एक क्विंटल मखाना और दो पलंग सहित चोरी का अन्य सामान बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कांडों की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी का गठन किया गया था। टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान, सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन और मानवीय सूचना के आधार पर छापेमारी कर कुर्सेला थाना कांड संख्या 490/26 तथा कोढ़ा थाना कांड संख्या 363/26, 393/26, 419/26, 445/26, 472/26 एवं 473/26 में संलिप्त इन अपराधियों को दबोचा।

गिरफ्तार अभियुक्तों में बरारी थाना क्षेत्र के बरारी ठाकुर पट्टी निवासी कुंदन कुमार (22 वर्ष), बड़ी भैंसदिरा निवासी मनोज मंडल (26 वर्ष), कोढ़ा थाना के नंदग्राम जरलाही निवासी कुंदन कुमार (26 वर्ष) तथा पोठिया थाना क्षेत्र के पोठिया सबदा नवटोलिया निवासी प्रिंस कुमार मंडल (25 वर्ष) और भंगहा निवासी सुदीश कुमार चौधरी (26 वर्ष) शामिल हैं। बरामद आभूषणों में चांदी की 22 अंगूठी व बिछिया, 5 जोड़ा पायल, एक जोड़ा बच्चे का मठिया, सोने की 5 नोजपिन और 2 कानबाली शामिल हैं। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780567 Articles

Share this story