कटिहार में 28,794 नए राशन कार्ड तैयार, एनआईसी सभागार में 52 लाभार्थियों को किया गया वितरण

WhatsApp Channel Join Now
कटिहार में 28,794 नए राशन कार्ड तैयार, एनआईसी सभागार में 52 लाभार्थियों को किया गया वितरण


कटिहार, 12 नवंबर (हि.स.)। जिले के पात्र परिवारों को खाद्य सुरक्षा योजना से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल करते हुए कटिहार जिले में कुल 28,794 नए राशन कार्ड बनाए गए हैं। इसी क्रम में गुरुवार को समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने 52 नए लाभार्थियों के बीच सांकेतिक रूप से राशन कार्डों का वितरण किया।

इससे पूर्व, जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी और लाभार्थी एनआईसी सभागार से लाइव प्रसारण के माध्यम से राज्यस्तरीय राशन कार्ड वितरण कार्यक्रम से जुड़े। इस दौरान सभी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संबोधन को सुना और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार लाइव कार्यक्रम के समापन के तुरंत बाद सभागार में कार्ड वितरण की प्रक्रिया पूरी की गई।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पात्र परिवारों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) से जोड़कर उन्हें निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप नियमित खाद्यान्न उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर नगर आयुक्त, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी (कटिहार सदर), विशेष कार्य पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में नए राशन कार्ड लाभार्थी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775717 Articles

Share this story