अब गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए नहीं जाना होगा बाहर, शहर में शुरू हुआ 'मेडी मंत्रा क्लिनिक'

WhatsApp Channel Join Now
अब गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए नहीं जाना होगा बाहर, शहर में शुरू हुआ 'मेडी मंत्रा क्लिनिक'


अब गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए नहीं जाना होगा बाहर, शहर में शुरू हुआ 'मेडी मंत्रा क्लिनिक'


कटिहार, 25 नवंबर (हि.स.)। अब गंभीर बीमारियों के इलाज और विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह के लिए कटिहार के लोगों को बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। शहरवासियों को विश्वस्तरीय और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ देने के उद्देश्य से मेडी मंत्रा क्लिनिक ने अपने नए पते ट्रैफिक थाना के सामने, सदर अस्पताल रोड, कटिहार में अपनी सेवाओं की भव्य शुरुआत की है।

क्लिनिक का उद्घाटन डॉ. आशुतोष झा, डॉ. तेनज़ीन गुरमई, डॉ. अपर्णा झा एवं संचालक अमित वर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस क्लिनिक में अब एक ही छत के नीचे कई विभागों के विशेषज्ञ अपनी सेवाएँ देंगे, जहाँ गर्भवती महिलाओं की देखभाल और स्त्री रोगों के परामर्श के लिए स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अपर्णा झा उपलब्ध रहेंगी, वहीं मस्तिष्क एवं तंत्रिका तंत्र से जुड़ी बीमारियों के लिए डॉ. तेनज़ीन गुरमई और हृदय रोगों के परामर्श के लिए डॉ. शुभदेव भट्टाचार्य मरीजों को अपनी विशेषज्ञ सेवाएँ प्रदान करेंगे।

इस अवसर पर डॉ. तेनज़ीन गुरमई ने कहा कि कटिहार में सेवा शुरू करने का मुख्य उद्देश्य यही है कि मस्तिष्क और नसों से जुड़ी बीमारियों के इलाज के लिए यहाँ के मरीजों को दूसरे शहरों में जाने की भागदौड़ और आर्थिक परेशानी से बचाया जा सके। वहीं, क्लिनिक के संचालक अमित वर्मा ने विश्वास दिलाया कि क्लिनिक का लक्ष्य कटिहार और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को अपने ही शहर में एक ही स्थान पर भरोसेमंद और उच्च स्तरीय परामर्श सुविधा उपलब्ध कराना है। मेडी मंत्रा क्लिनिक अब अपने नए पते पर सुपरस्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम के साथ मरीजों की सेवा के लिए पूरी तरह तैयार है।

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782993 Articles

Share this story