सांस्कृतिक प्रतियोगिता डांस, म्यूजिक और फैशन में कटिहार रेलमंडल का जलवा बरकरार

WhatsApp Channel Join Now
सांस्कृतिक प्रतियोगिता डांस, म्यूजिक और फैशन में कटिहार रेलमंडल का जलवा बरकरार


सांस्कृतिक प्रतियोगिता डांस, म्यूजिक और फैशन में कटिहार रेलमंडल का जलवा बरकरार


कटिहार, 11 जनवरी (हि.स.)। मालीगांव गुवाहाटी में आयोजित खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता–2025 में कटिहार रेलमंडल के प्रतिभागियों ने धमाल मचा दिया! मंडल रेल प्रबंधक किरेन्द्र नरह और मैडम डीआरएम निवेदिता नरह के नेतृत्व में कटिहार मंडल ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल द्वितीय पुरस्कार हासिल किया।

डांस प्रतियोगिता में कटिहार मंडल के प्रतिभागियों ने शानदार प्रस्तुति देते हुए गोल्ड मेडल जीता। प्रियम अग्रवाल, डॉ सौरभ सरकार, गौरव दीक्षित, अनुराग साद, माधुरी और प्रिया ने अपनी ऊर्जा और तालमेल का प्रदर्शन किया।

क्रिसमस थीम टेबल डेकोरेशन प्रतियोगिता में निवेदिता नरह, शैली राय, सुधा कुमारी, मोनालिसा चुतिया और प्रिया ने सिल्वर मेडल हासिल किया। उनकी सजावट और थीम ने जजों को प्रभावित किया।

फैशन शो में भी कटिहार मंडल की सहभागिता सराहनीय रही। मंडल रेल प्रबंधक किरेन्द्र नरह और मैडम डीआरएम निवेदिता नरह, पूजा सिंह, एडीआरएम कटिहार पंकज पाल, मंजरी नंदलाल मंडल, शिल्पी पल्लव कुमार चुतिया, मोनालिसा चुतिया, कुमार जितेंद्र सिंह और सुधा कुमारी ने रैंप पर वॉल्क किया।

युगल संगीत प्रतियोगिता में डॉ. सौरभ सरकार और मोनालिसा चुतिया की जोड़ी ने मधुर और भावपूर्ण गायन से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया, ब्रोंज मेडल जीता। मंडल रेल प्रबंधक किरेन्द्र नरह और अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार सिंह का मार्गदर्शन और सहयोग सराहनीय रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह

Share this story