कटिहार-अमृतसर ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन के फेरों में बढ़ोतरी

WhatsApp Channel Join Now
कटिहार-अमृतसर ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन के फेरों में बढ़ोतरी


अररिया 29 जुलाई(हि.स.)। कटिहार और अमृतसर के बीच परिचालित हो रही ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन संख्या 05736/35 का पांच फेरों के लिए विस्तारित किया गया है I ट्रेन संख्या 05736 प्रत्येक बुधवार को 5अगस्त से 2 सितंबर तक पूर्णिया, अररिया, फारबिसगंज, राघोपूर, झंझारपुर, सीतामढ़ी,रक्सौल, गोरखपुर होते हुए अमृतसर जायेगी। वहीँ वापसी में अमृतसर से प्रत्येक शुक्रवार 7 अगस्त से 4 सितंबर तक इसी रास्ते होते हुए कटिहार पहुंचेगी।

ट्रेन के फेरों में वृद्धि किये जाने पर बिहार डेली पैसेंजर एसोसिएशन के सदस्य बछराज राखेचा,इंडो-नेपाल ऑर्गनाइजेशन ऑफ रेल यूज़र्स के सदस्य विनोद सरावगी,बिहार स्टेट रेल यूजर्स के सदस्य चंदन भगत, सिविल सोसाइटी के अध्यक्ष मांगी लाल गोलछा,रेल संघर्ष समिति के सचिव अजातशत्रु अग्रवाल, फारबिसगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव राकेश रौशन ने रेल प्रशासन के प्रति आभार जलाते हुए जोगबनी से देवघर के लिए श्रावणी स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की है I

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story