कायाकल्प योजना में लापरवाही पर प्रधान शिक्षक निलंबित

WhatsApp Channel Join Now
कायाकल्प योजना में लापरवाही पर प्रधान शिक्षक निलंबित


सुपौल, 29 नवंबर (हि.स.)। निर्मली प्रखंड स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय नवटोली के प्रभारी प्रधान शिक्षक बबलू कुमार मंडल को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है। शिक्षक के खिलाफ जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) के माध्यम से रिपोर्ट दी गई थी। रिपोर्ट के आधार पर अनुशासनिक प्राधिकारी ने कार्रवाई का निर्णय लिया।

बताया गया कि शिक्षक पर कायाकल्प योजना से जुड़े कार्यों में लापरवाही बरतने का आरोप है। इसके अलावा बैठक के दौरान उच्च अधिकारियों से अभद्र व्यवहार करने और विभागीय निर्देशों का पालन नहीं करने की बात भी रिपोर्ट में कही गई है। नगर पंचायत निर्मली के कार्यपालक पदाधिकारी की ओर से निलंबन आदेश जारी किया गया है।

शिक्षक पर आरोप है कि उन्होंने कायाकल्प योजना से जुड़े काम में लापरवाही बरती। बैठक के दौरान उच्च अधिकारियों से अभद्र व्यवहार किया और विभागीय निर्देशों का पालन नहीं किया। रिपोर्ट में शिक्षक के व्यवहार को कर्तव्य के प्रति लापरवाही, उच्च अधिकारियों के आदेश की अनदेखी और अनुशासनहीनता बताया गया है।

रिपोर्ट के आधार पर अनुशासनिक प्राधिकारी ने कार्रवाई का फैसला लिया। आदेश में कहा गया है कि शिक्षक का व्यवहार कर्तव्य के प्रति लापरवाही, उच्च अधिकारियों के आदेश की अनदेखी और अनुशासनहीनता दर्शाता है। बिहार नगर पंचायत नियोजन नियमावली, 2012 के प्रावधानों के तहत उन्हें निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है।

निलंबन अवधि के दौरान शिक्षक का मुख्यालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, मरौना तय किया गया है। उन्हें निलंबन अवधि में मुख्यालय में उपस्थित रहना होगा। नियमों के अनुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। इसके लिए अलग आदेश जारी करने की बात कही गई है।

रविवार दोपहर करीब दो बजे जिला शिक्षा पदाधिकारी संगराम सिंह ने बताया कि उच्च अधिकारियों से दुर्व्यवहार और कायाकल्प योजना में लापरवाही के आरोप में प्रभारी प्रधान शिक्षक को निलंबित किया गया है। उन्होंने कहा कि विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया भी चल रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

785289 Articles

Share this story