कर्णपुर पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित, डीएम-एसपी ने लाभार्थियों के बीच बांटे योजनाओं के लाभ

WhatsApp Channel Join Now
कर्णपुर पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित, डीएम-एसपी ने लाभार्थियों के बीच बांटे योजनाओं के लाभ


कर्णपुर पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित, डीएम-एसपी ने लाभार्थियों के बीच बांटे योजनाओं के लाभ


सुपौल, 17 नवंबर (हि.स.)। सदर प्रखंड के कर्णपुर पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिलाधिकारी सावन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस ने भाग लेकर आमलोगों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं एवं शिकायतों की जानकारी ली।

इस दौरान जिलाधिकारी ने कबीर अंत्येष्टि अनुदान योजना के तहत मंतोष कुमार को चेक प्रदान किया। वहीं, दो लाभार्थियों को राशन कार्ड तथा एक लाभार्थी को श्रम कार्ड वितरित किया गया। शिविर के माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद एवं पात्र लोगों तक पहुंचाने की पहल की गई।

मौके पर डीएम एवं एसपी ने आमलोगों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी निशांत कुमार सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि पंचायत स्तर पर आयोजित सहयोग शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को सरकारी सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आसानी से उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करना है।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778673 Articles

Share this story