कर्मचारी महासंघ सुपौल की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चुनाव, डॉ. अमन कुमार बने अध्यक्ष

WhatsApp Channel Join Now
कर्मचारी महासंघ सुपौल की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चुनाव, डॉ. अमन कुमार बने अध्यक्ष


सुपौल, 23 नवंबर (हि.स.)। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ, जिला शाखा सुपौल की नई जिला कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। पांचवें जिला सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष शरद कुमार, प्रदेश महामंत्री सुबेश सिंह तथा पर्यवेक्षक की उपस्थिति में विभिन्न पदों के लिए पदाधिकारियों का चयन किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के नामों की घोषणा होते ही सम्मेलन में मौजूद सैकड़ों कर्मचारियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया और बधाई दी।

नई कार्यकारिणी में डॉ. अमन कुमार को जिला अध्यक्ष तथा सूर्य नारायण राम, सहायक प्रशासी पदाधिकारी, सुपौल अनुमंडल को जिला मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं विभूति कुमार को मानद सदस्य, सीडी सिंह को मुख्य संरक्षक तथा मनोज कुमार को सम्मानित अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

जिला उपाध्यक्ष पद पर डॉ. गौतम कुमार, विजय कुमार, अशोक कुमार, वीरेंद्र कुमार, संजय कुमार राम, कुशेश्वर कुमार, पंकज कुमार, सचिन कुमार सिंह, श्यामदेव सादा, दिग्विजय पाठक, रमण कुमार, खेलानंद कुमार, मणिकांत कामत, पंकज कुमार वर्मा, नवनीत प्रसाद ज्वाला और जयमद झा को चयनित किया गया।

सहायक जिला मंत्री पद पर राजकिशोर रंजन, मोहम्मद अफरोज आलम, अमित कुमार राजा, राजेश कुमार, मनीष कुमार राउत, मनीष कुमार मुस्कान, चंदन कुमार, मनोज कुमार पाल, राधेश्याम कुमार, अश्वनी कुमार सिन्हा, राजा मिश्रा, मुकेश कुमार कामत, अजय कुमार मल्लिक और सूर्य नारायण मंडल को जिम्मेदारी दी गई।

संयुक्त मंत्री के रूप में श्रवण कुमार, अमरेश कुमार चौधरी और अमित कुमार पासवान को नामित किया गया। कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश, उप कोषाध्यक्ष मोहम्मद रहमत तथा कार्यालय मंत्री मोहम्मद रहमान और प्रवीण कुमार सिंह को मनोनीत किया गया।

महिला उप समिति में इंदु कुमारी, रूबी कुमारी, रेणु कुमारी, कुमारी आभा और सपना रानी को शामिल किया गया। मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी मोहम्मद शमशेर आलम और विकास कुमार को दी गई।

अनुमंडल मंत्री के रूप में सिकेन्द्र कुमार को त्रिवेणीगंज, नारायण पासवान को वीरपुर, भीष्म कुमार को निर्मली तथा मिथलेश सिंह को सुपौल की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष डॉ. अमन कुमार ने कहा कि नई कार्यकारिणी कर्मचारियों के हक, सम्मान, पुरानी पेंशन, नियमितीकरण और वेतन विसंगतियों से जुड़े मुद्दों को लेकर संघर्ष को और मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए महासंघ पूरी एकजुटता के साथ काम करेगा। **संगठन ही हमारी ताकत है और एकता ही हमारी जीत है

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781886 Articles

Share this story