सारण में संत रविदास की 650वीं जयंती पर निकली कलश यात्रा, जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी

WhatsApp Channel Join Now
सारण में संत रविदास की 650वीं जयंती पर निकली कलश यात्रा, जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी


सारण में संत रविदास की 650वीं जयंती पर निकली कलश यात्रा, जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी


सारण में संत रविदास की 650वीं जयंती पर निकली कलश यात्रा, जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी


सारण, 19 अगस्त (हि.स.)। संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर जिले में एक कलश यात्रा का आयोजन किया गया।

समाहरणालय परिसर से जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा समाहरणालय से प्रारंभ होकर थाना चौक होते हुए कटहरी बाग पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय नागरिक और विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

संत रविदास को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि संत रविदास ने समाज के हर वर्ग को समान सम्मान और अधिकार देने की भावना को मजबूत किया। उनका जीवन हमें भेदभाव से ऊपर उठकर मानव कल्याण के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है। जिलाधिकारी ने इस बात पर जोर दिया कि संत रविदास के विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी का नैतिक दायित्व है।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। योजनाओं का वास्तविक क्रियान्वयन तभी संभव है, जब पात्र लाभुकों को सीधे लाभ मिले, जिसमें समाज की भी सक्रिय भूमिका आवश्यक है।

कार्यक्रम में जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला कला संस्कृति एवं खेल पदाधिकारी, तथा जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित कई जिला स्तरीय अधिकारी शामिल हुए।कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में अद्भुत उत्साह देखने को मिला और सभी ने संत रविदास जी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story