2001 महिलाओं के कलश शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ महाविष्णु यज्ञ,रेणु की प्रतिमा आकर्षण का केन्द्र

WhatsApp Channel Join Now
2001 महिलाओं के कलश शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ महाविष्णु यज्ञ,रेणु की प्रतिमा आकर्षण का केन्द्र


2001 महिलाओं के कलश शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ महाविष्णु यज्ञ,रेणु की प्रतिमा आकर्षण का केन्द्र


2001 महिलाओं के कलश शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ महाविष्णु यज्ञ,रेणु की प्रतिमा आकर्षण का केन्द्र


अररिया 22 फरवरी(हि.स.)। फारबिसगंज के हिंगना औराही में आठ दिवसीय श्री श्री 1008 महाविष्णु यज्ञ के शुभारंभ से पूर्व रविवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर 2001 महिलाओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ कलश यात्रा में भाग लिया। शोभायात्रा यज्ञ स्थल हिंगना औराही हाट से प्रारंभ होकर शंकरपुर होते हुए जल भरने के लिए रानी पोखर पहुंची। वहां महिलाओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर कलश में जल भरा और पुनः यज्ञ स्थल की ओर प्रस्थान किया। प्रथम कलश मौसम कुमारी ने धारण किया। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही और भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

यज्ञ कमेटी के सदस्य अरविंद पटेल ने बताया कि यह धार्मिक अनुष्ठान आठ दिनों तक चलेगा। इस दौरान हवन कुंड में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नियमित आहुति दी जाएगी। यज्ञ स्थल पर भगवान विष्णु के स्वरूपों की आकर्षक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। मेले में विभिन्न प्रकार के झूले भी लगाए गए हैं, जिससे बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। प्रसिद्ध साहित्यकार फणीश्वर नाथ रेणु की आदमकद प्रतिमा, जिसके हाथ में उनकी चर्चित कृति मैला आँचल है, लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित कर रही है। श्रद्धालु प्रतिमा के साथ सेल्फी लेने में काफी रुचि दिखा रहे हैं।

शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं में अरविंद पटेल, डब्लू भगत,पूर्व मुखिया सुनील कुमार मंडल), बीरेंदर कुमार, रत्नेश कुमार, विजय कुमार, पिनाकी रंजन, गुड्डू कुमार, अमित कुमार, अशोक मंडल, सुरेन्द्र मंडल, लाडली कुमारी, प्राची कुमारी, मोनी कुमारी, कंचन देवी, विभा देवी, जुली देवी, रुचि कुमारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सोमवार से विधिवत रूप से विष्णु यज्ञ प्रारंभ होगा, जिसे लेकर क्षेत्र में व्यापक उत्साह का माहौल है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story