नौ दिवसीय श्री राम कथा महोत्सव का शुभारंभ, निकाली गई कलश शोभायात्रा

WhatsApp Channel Join Now
नौ दिवसीय श्री राम कथा महोत्सव का शुभारंभ, निकाली गई कलश शोभायात्रा


नौ दिवसीय श्री राम कथा महोत्सव का शुभारंभ, निकाली गई कलश शोभायात्रा


भागलपुर, 02 अप्रैल (हि.स.)। जिले के जगदीशपुर प्रखंड के गोनू धाम स्थित तरडीहा गांव में गुरुवार से नौ दिवसीय श्री राम कथा महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर श्री श्री 1008 गोनू बाबा धाम मंदिर परिसर से एक आकर्षक कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शोभायात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए कथा स्थल तक पहुंची।

कलश यात्रा में हजारों की संख्या में महिलाएं और युवतियां सिर पर कलश लेकर शामिल हुईं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस दौरान राम दरबार की झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। आयोजन समिति के अनुसार, अयोध्या धाम से आए स्वरूप सरकार के सानिध्य आयोजन सुंदरकांड पाठ के माध्यम से किया जाएगा। विधिवत श्री राम कथा का शुभारंभ होगा, जिसमें श्रद्धालुओं को भगवान राम के जीवन प्रसंगों का श्रवण कराया जाएगा। कार्यक्रम में कथावाचक पंडित राजीव लोचन सरन जी महाराज मुख्य रूप से उपस्थित हैं। यजमान के रूप में अजय शुक्ला एवं शशिकांत शुक्ला सहित गांव के कई प्रमुख लोग सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story