बक्सर में काला हिरण रेस्क्यू सेंटर का डीएम ने किया निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
बक्सर में काला हिरण रेस्क्यू सेंटर का डीएम ने किया निरीक्षण


बक्सर, 22 जुलाई (हि.स.)। जिला पदाधिकारी बक्सर साहिला ने मंगलवार को नवानगर स्थित काला हिरण रेस्क्यू सेंटर का निरीक्षण कर वहां वन्यजीवों के संरक्षण, सुरक्षा एवं देखभाल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेस्क्यू सेंटर में उपलब्ध सुविधाओं एवं काला हिरणों की देखरेख से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि वन्यजीवों का संरक्षण एवं संवर्धन केवल सरकारी विभागों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। उन्होंने प्राकृतिक जैव विविधता के संरक्षण के लिए सभी से जागरूकता और सहयोग की अपील की।

निरीक्षण के दौरान रेस्क्यू सेंटर के प्रभारी वनरक्षी केशव कुमार ने जिला पदाधिकारी को केंद्र में संचालित गतिविधियों तथा वन्यजीवों की सुरक्षा एवं देखभाल संबंधी व्यवस्थाओं से अवगत कराया। इस अवसर पर संरक्षण कार्यों को और प्रभावी बनाने पर भी चर्चा की गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Jitendra Mishra

Share this story