जूट मंडी को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर जूट कारोबारियों के शिष्टमंडल ने एसडीएम से मिलकर सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Channel Join Now
जूट मंडी को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर जूट कारोबारियों के शिष्टमंडल ने एसडीएम से मिलकर सौंपा ज्ञापन


अररिया 06 जुलाई(हि.स.)। फारबिसगंज जूट डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मूलचंद गोलछा के नेतृत्व में सोमवार को एक शिष्टमंडल ने अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम अभय कुमार तिवारी से मिलकर कृषि उत्पादन बाजार समिति के प्रांगण में स्थित जूट मंडी को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की। इसको लेकर शिष्टमंडल के द्वारा एसडीएम को एक ज्ञापन भी सौंपा गया।

शिष्टमंडल में शामिल सदस्यों ने एसडीएम को बताया कि बाजार समिति के गेट संख्या चार के पास स्थापना काल से ही जूट कारोबार को लेकर जूट मंडी के लिए जमीन आवंटित की गई थी। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में इस जमीन को अतिक्रमित कर दिया गया, जिसके कारण किसानों के द्वारा जूट लदे ट्रैक्टर को सड़क पर खड़ा करने को मजबूर होना पड़ता है और इसके कारण हमेशा जाम को स्थिति बनी रहती है।

शिष्टमंडल ने बताया कि शहर में जाम का यह एक बहुत बड़ा कारण है।

शिष्टमंडल द्वारा इस बार जूट के बंपर पैदावार होने की स्थिति को समझते हुए सुबह दस बजे से दोपहर के तीन बजे तक मंडी को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।

शिष्टमंडल में संघ के उपाध्यक्ष महेंद्र वेद, सचिव धीरेंद्र दुगङ, संयुक्त सचिव हेमू बोथरा, भंवर लाल डाकलिया, संजय बछावत ,बंटी राखेचा, राजेंद्र वेद, संजीव कुमार दास, त्रिलोक अग्रवाल आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story