उच्च न्यायालय पटना के न्यायमूर्ति संदीप कुमार ने जरूरतमंदों को बांटे ट्राई साइकिल व सहायता राशि

WhatsApp Channel Join Now
उच्च न्यायालय पटना के न्यायमूर्ति संदीप कुमार ने जरूरतमंदों को बांटे ट्राई साइकिल व सहायता राशि


उच्च न्यायालय पटना के न्यायमूर्ति संदीप कुमार ने जरूरतमंदों को बांटे ट्राई साइकिल व सहायता राशि


सारण, 18 जुलाई (हि.स.)। उच्च न्यायालय पटना के न्यायमूर्ति सह सारण के निरक्षी न्यायमूर्ति संदीप कुमार ने शनिवार को सारण स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली का जायजा लिया तथा आमजन को ससमय व गुणवत्तापूर्ण न्यायिक सेवाएं सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्राधिकार परिसर पहुंचने पर न्यायमूर्ति का स्वागत स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष ब्रजेश कुमार मालवीय ने बुके देकर किया। वहीं, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुनीत कुमार गर्ग, जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार का स्वागत क्रमशः मुख्य लैंड्स पूर्णेन्दु रंजन, प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार, स्थाई लोक अदालत के सदस्य राहुल कुमार एवं डॉ हरेंद्र कुमार सिंह ने बुके प्रदान कर किया।

निरीक्षण के उपरांत आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों द्वारा समाज कल्याण विभाग की मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तीकरण छात्र योजना के तहत कुल 13 दिव्यांगजनों के बीच बैटरी चलित ट्राई साइकिल का वितरण किया। इसके साथ ही न्यायमूर्ति संदीप कुमार के हाथों एक पीड़ित महिला, लौंगी देवी को मृत्यु कारित सहायता राशि के रूप में 3,00,000 तीन लाख रुपये का चेक सौंपा गया।

इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुनीत कुमार गर्ग सहित जिले के तमाम वरीय अधिकारी, सम्मानित अधिवक्तागण और कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार का मुख्य ध्येय समाज के अंतिम पायदान पर खड़े वंचित व्यक्ति तक न्याय की पहुंच सुलभ कराना और उन्हें लोक-कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ दिलाना है। दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल मिलना उनके स्वावलंबन और दैनिक जीवन को सुगम बनाने की दिशा में एक बेहद सराहनीय कदम है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story