न्यायाधीश हरशीत सिंह ने बाबा हरिहरनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

WhatsApp Channel Join Now
न्यायाधीश हरशीत सिंह ने बाबा हरिहरनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

न्यायाधीश हरशीत सिंह ने बाबा हरिहरनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

न्यायाधीश हरशीत सिंह ने बाबा हरिहरनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

सारण, 05 अगस्त (हि.स.)। सोनपुर पटना उच्च न्यायालय के विजिलेंस रजिस्ट्रार एवं वैशाली के मुख्य जिला व सत्र न्यायाधीश हरशीत सिंह ने बुधवार को अपनी धर्मपत्नी के साथ विश्व विख्यात हरिहरक्षेत्र सोनपुर स्थित ऐतिहासिक बाबा हरिहरनाथ मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने वैदिक विधि-विधान के साथ बाबा हरिहरनाथ का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर उन्होंने पूरे बिहार प्रदेश और हरिहरक्षेत्र वासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। मंदिर न्यास समिति के आचार्यों और पुजारियों ने पूजा संपन्न कराई। इसके पश्चात न्यास समिति द्वारा न्यायाधीश को पुष्पमाला, अंगवस्त्र तथा मंदिर का प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। उनकी यह धार्मिक यात्रा पौराणिक हरिहरनाथ मंदिर के प्रति उनकी अटूट और गहरी आस्था को दर्शाती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story