जेपीयू में अखिल भारतीय दर्शन परिषद् के 70वें अधिवेशन का हुआ समापन

WhatsApp Channel Join Now
जेपीयू में अखिल भारतीय दर्शन परिषद् के 70वें अधिवेशन का हुआ समापन


जेपीयू में अखिल भारतीय दर्शन परिषद् के 70वें अधिवेशन का हुआ समापन


सारण, 25 मार्च (हि.स.)। जय प्रकाश विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित अखिल भारतीय दर्शन परिषद् का तीन दिवसीय 70वां अधिवेशन आज दो महत्वपूर्ण संगोष्ठियों के साथ संपन्न हो गया। समापन समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो परमेंद्र कुमार बाजपेई ने की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो संजय श्रीवास्तव ने भारतीय दर्शन को मानवता के मार्गदर्शन का आधार बताया। वहीं विशिष्ट अतिथि मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो शशि प्रताप शाही और कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पांडे ने दर्शन को नैतिकता एवं सांस्कृतिक जड़ों के संरक्षण हेतु अनिवार्य बताया। परिषद् के अध्यक्ष प्रो अंबिका दत्त शर्मा, सचिव प्रो किस्मत कुमार सिंह सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर सत्र का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर परिषद् ने कुलपति प्रो बाजपेई के कुशल नेतृत्व और कर्मठता की सराहना की। साथ ही आयोजन सचिव प्रो सुशील कुमार श्रीवास्तव और प्रो. हरिश्चंद को उत्कृष्ट प्रबंधन हेतु सम्मानित किया गया। कुलपति प्रो प्रमेन्द्र बाजपेई ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि दर्शन केवल सैद्धांतिक नहीं, बल्कि जीवन के व्यावहारिक पक्ष को दिशा देने वाला विषय है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story