जयप्रकाश विश्वविद्यालय के दो स्वयंसेवक आरडी कैंप के लिए रवाना

WhatsApp Channel Join Now
जयप्रकाश विश्वविद्यालय के दो स्वयंसेवक आरडी कैंप के लिए रवाना


सारण, 17 नवंबर (हि.स.)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा के राष्ट्रीय सेवा योजना के दो स्वयंसेवकों को गणतंत्र दिवस परेड से संबंधित आरडी कैंप में सहभागिता के लिए आज हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

आरडी कैंप के लिए चयनित स्वयंसेवकों में भूमिका कुमारी होतीलाल रामनाथ कॉलेज, अमनौर तथा प्रियांशु पांडेय राजेंद्र कॉलेज, छपरा शामिल हैं। दोनों स्वयंसेवक इस शिविर में भाग लेकर विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने दोनों स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं दीं तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की। हरी झंडी दिखाने के अवसर पर कुलसचिव, महाविद्यालय निरीक्षक, प्रोफेसर हरिश्चंद्र कार्यक्रम समन्वयक, प्रोफेसर आशा रानी तथा परीक्षा नियंत्रक उपस्थित रहे।

विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों ने स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर के ऐसे शिविर युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, राष्ट्रप्रेम एवं सामाजिक सेवा की भावना को विकसित करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हैं। विश्वविद्यालय परिवार ने दोनों के सफल सहभागिता की कामना की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778766 Articles

Share this story