भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस-एसएसबी का संयुक्त गश्ती अभियान, संदिग्ध गतिविधियों पर रखी गई कड़ी नजर

WhatsApp Channel Join Now
भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस-एसएसबी का संयुक्त गश्ती अभियान, संदिग्ध गतिविधियों पर रखी गई कड़ी नजर


पश्चिम चम्पारण (बगहा),4जुलाई(हि.स.)। भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा को लेकर गोबरहिया थाना पुलिस ने थानाध्यक्ष के नेतृत्व में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों के साथ संयुक्त गश्ती अभियान चलाया।

अभियान के दौरान सीमा क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों एवं वाहनों की सघन जांच की गई तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई।

संयुक्त गश्ती के दौरान पुलिस एवं एसएसबी की टीम ने सीमा से सटे संवेदनशील इलाकों का भ्रमण किया और स्थानीय लोगों से सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस अथवा एसएसबी को देने की अपील की।

पुलिस अधीक्षक बगहा ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, तस्करी तथा अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से समय-समय पर इस प्रकार के संयुक्त गश्ती अभियान चलाए जाते हैं।

आगे भी सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस और एसएसबी द्वारा नियमित रूप से संयुक्त अभियान जारी रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द नाथ तिवारी

Share this story