भारत नेपाल खुली सीमा पर एसएसबी और एसपीएफ की संयुक्त गश्ती
अररिया 19 मार्च(हि.स.)। भारत नेपाल खुली सीमा पर अपराध सहित तस्करी पर रोकथाम और सीमा सुरक्षा को लेकर एसएसबी और एपीएफ नेपाल के जवानों ने गुरुवार को संयुक्त गश्ती की।एसएसबी 52वीं वाहिनी अररिया की बाह्य सीमा चौकी आमबाड़ी के कार्मिकों द्वारा नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स अर्थात एपीएफ जवानों के साथ मिलकर भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त गश्ती अभियान संचालित कर सीमा सुरक्षा एवं आपसी समन्वय को सुदृढ़ किया गया।
दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसी की ओर से अपने अपने क्षेत्र में सीमावर्ती क्षेत्र में रहने वाले लोगों को तस्करी और आपराधिक गतिविधियों को लेकर जागरूक भी किया गया और किसी भी तरह की आशंका और गतिविधि देखने पर सुरक्षा एजेंसियों को सूचित करने की अपील की गई। मौके पर दोनों देशों के सुरक्षा एजेंसी के अधिकारी और जवान मौजूद थे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

