आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा को लेकर संयुक्त मॉक ड्रिल का आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा को लेकर संयुक्त मॉक ड्रिल का आयोजन


भागलपुर, 01 जून (हि.स.)। यात्रियों की सुरक्षा एवं किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने को लेकर सोमवार को भागलपुर रेलवे स्टेशन परिसर में आरपीएफ, जीआरपी तथा रेलवे के विभिन्न विभागों द्वारा एक संयुक्त मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

यह मॉक ड्रिल आरपीएफ इंस्पेक्टर ए.के. गिरी के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई।

मॉक ड्रिल के दौरान ट्रेन दुर्घटना, स्टेशन परिसर में आग लगने, भगदड़, संदिग्ध वस्तु मिलने तथा अन्य आपदा संबंधी परिस्थितियों में त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई की प्रक्रिया का अभ्यास किया गया। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लेकर आपसी तालमेल, राहत एवं बचाव कार्य, घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने तथा यात्रियों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का प्रदर्शन किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story