प्रधानाध्यापक के सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
प्रधानाध्यापक के सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन


अररिया, 05 फरवरी(हि.स.)। राजकीय मध्य विद्यालय जोगबनी के प्रधानाध्यापक भरत कुमार के सेवानिवृत्ति पर विद्यालय परिवार की ओर से गुरुवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया,जिसमें शिक्षक संघ के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में शहर के प्रबुद्धजन शामिल हुए। सभी ने भरत कुमार के स्कूल में 25 वर्षों के योगदान को याद किया और शैक्षणिक माहौल निर्माण में उनकी प्रशंसा की।मध्य विद्यालय के प्रागंण में आयोजित समारोह में सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक को फूल-माला पहनाकर और उपहार देकर विदाई दी गई।

मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र विश्वास ने अपने संबोधन में कहा कि जिंदगी की यही वसूल है जिंदगी चली जाती है, समय बदल जाता है, लेकिन यादें नहीं बदलती।उन्होंने 32 वर्ष उनकी सेवा काल में किए गए कार्यों की सराहना की।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story