इलाज के दौरान जिला परिषद प्रतिनिधि भूषण पासवान की मौत

WhatsApp Channel Join Now
इलाज के दौरान जिला परिषद प्रतिनिधि भूषण पासवान की मौत


इलाज के दौरान जिला परिषद प्रतिनिधि भूषण पासवान की मौत


सुपौल, 14 नवंबर (हि.स.)। जिले के छातापुर प्रखंड के मोहम्मदगंज पंचायत के हसनपुर वार्ड-1 निवासी जिला परिषद प्रतिनिधि भूषण पासवान (45) की गुरुवार देर रात नेपाल स्थित न्यूरो अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पंचायत सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, करीब आठ दिन पहले भूषण पासवान ग्वालपाड़ा पंचायत से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान शाम करीब पांच बजे रास्ते में उनकी बाइक की दूसरी बाइक से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें छातापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पहुंचाया गया। पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए नेपाल स्थित न्यूरो अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर नेपाल पहुंचे, जहां पिछले आठ दिनों से उनका इलाज चल रहा था। परिवार को उनके स्वस्थ होकर घर लौटने की उम्मीद थी, लेकिन गुरुवार देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली।

भूषण पासवान क्षेत्र में जिला परिषद सदस्य के प्रतिनिधि और अपने पति के रूप में सक्रिय थे। उनके निधन से परिवार के साथ जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों में भी शोक है। लोगों ने उनके निधन पर संवेदना व्यक्त की।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

छातापुर थानाध्यक्ष युगल किशोर ने शनिवार दोपहर बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777100 Articles

Share this story