नशा मुक्ति अभियान के तहत जीविका दीदियों ने लिया संकल्प

WhatsApp Channel Join Now
नशा मुक्ति अभियान के तहत जीविका दीदियों ने लिया संकल्प


अररिया 07 नवम्बर(हि.स.)।

जिले में संचालित नशा मुक्त बिहार अभियान के तहत गांव का संकल्प के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में जीविका दीदियों, स्वयं सहायता समूहों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

इसी कड़ी में शनिवार को पलासी प्रखंड के सोहंदर हाट स्थित नारी विश्वास सीएलएफ में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जीविका दीदियों एवं महिलाओं ने नशे के विरुद्ध एकजुट होकर आवाज उठाने तथा अपने घर, परिवार और समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ ली।

कार्यक्रम में महिलाओं ने संकल्प लिया कि वे नशे के विरुद्ध सामाजिक जागरूकता फैलाने के साथ-साथ स्वयं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाएंगी तथा समाज और देश के विकास में अपना योगदान देंगी।

इस अभियान के तहत 07 अक्टूबर 2026 को रानीगंज प्रखंड के तीन सीएलएफ अंचल, लक्ष्य एवं संगम तथा सिकटी प्रखंड के चार सीएलएफ संग्राम, नव ज्योति, उत्साह एवं गगन में भी विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभात फेरी निकालकर नशे के दुष्परिणामों एवं नशामुक्त जीवन के लाभों का प्रचार-प्रसार किया गया। साथ ही उपस्थित ग्रामीणों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा पूरे जिले को नशामुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774155 Articles

Share this story