जदयू छात्र प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बने धीरज, रूहेल प्रभारी एवं शुभानंद मुकेश काे मिला श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ का अध्यक्ष पद

WhatsApp Channel Join Now
जदयू छात्र प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बने धीरज, रूहेल प्रभारी एवं शुभानंद मुकेश काे मिला श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ का अध्यक्ष पद

जदयू छात्र प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बने धीरज, रूहेल प्रभारी एवं शुभानंद मुकेश काे मिला श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ का अध्यक्ष पद

पटना, 25 जुलाई (हि.स.)। जनता दल यूनाईटेड (जदयू) ने विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों एवं प्रभारी का मनोनयन किया है। यह मनाेनयन पार्टी बिहार प्रदेश जदयू अध्यक्षउमेश सिंह कुशवाहा नेकिया है। इस संबंध में पार्टी की ओर से शनिवार काे अधिसूचना जारी की गयी है।

जारी अधिसूचना के अनुसार धीरज कुमार को छात्र प्रकोष्ठ का अध्यक्ष और रूहेल रंजन, विधायक को छात्र प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है। वहीं शुभानंद मुकेश, विधायक को श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी

Share this story