रवि कुमार को चुना गया जदयू नगर अध्यक्ष

WhatsApp Channel Join Now
रवि कुमार को चुना गया जदयू नगर अध्यक्ष


सुपौल, 21 फ़रवरी (हि.स.)।जिला मुख्यालय स्थित जनता दल यूनाइटेड (जदयू) कार्यालय के कर्पूरी सभागार में शुक्रवार को नगर परिषद सुपौल के संगठनात्मक चुनाव के तहत नगर अध्यक्ष का चुनाव संपन्न कराया गया।

निर्वाचन प्रक्रिया जदयू के प्रदेश पदाधिकारी द्वारा नियुक्त जिला चुनाव पदाधिकारी हारून रशीद, नगर परिषद चुनाव पदाधिकारी युगल किशोर अग्रवाल तथा पर्यवेक्षक गगन ठाकुर की उपस्थिति में संपन्न हुई। सर्वसम्मति से एक बार पुनः रवि कुमार (पप्पू साह) को सुपौल नगर का जदयू नगर अध्यक्ष चुना गया।

इस अवसर पर पिपरा विधायक रामविलास कामत, जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। उपस्थित नेताओं ने नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष को बधाई देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

रवि कुमार (पप्पू साह) ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की मजबूती, जनसमस्याओं के समाधान और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे।

कार्यक्रम में हरेकांत झा, खुर्शीद आलम, प्रमोद कुमार मंडल, उदयकांत झा, गोलू ठाकुर, प्रियंका कुमारी, सागर कुमार, उमेद जैन, अजय अजनबी, बिरेंद्र कामत, फेकन सदा, साजन कुमार, राजा हुसैन, ब्रजेश कुमार, योगमाया चौधरी, नजरा प्रवीण, सदानंद पासवान, रीना वाला, राधा देवी, विश्व बंधु ब्यास, मकसूद आलम, कपिल श्रेस्कर, लक्ष्मण पोद्दार, संतोष साह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Share this story