नीतीश जी के मार्गदर्शन में एनडीए की नई टीम विकास एवं सुशासन के नए आयाम स्थापित करेगी : उमेश सिंह कुशवाहा

WhatsApp Channel Join Now
नीतीश जी के मार्गदर्शन में एनडीए की नई टीम विकास एवं सुशासन के नए आयाम स्थापित करेगी : उमेश सिंह कुशवाहा


पटना, 07 मई (हि.स.)। जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने बयान जारी कर बिहार मंत्रिमंडल के नवनिर्वाचित सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।

गुरुवार को जारी अपने वक्तव्य में उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि एनडीए की नवगठित टीम, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन, नीतीश कुमार जी के अनुभवी नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री सम्राट चैधरी जी के कुशल नेतृत्व में विकास, सुशासन एवं जनसेवा के क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करते हुए राज्य को प्रगति एवं समृद्धि की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार जी द्वारा बिहार में स्थापित ‘‘न्याय के साथ विकास’’ की सुदृढ़़ नींव को यह नई सरकार और अधिक सशक्त करेगी तथा प्रदेश को प्रगति, समृद्धि एवं सामाजिक समरसता की दिशा में अग्रसर करेगी। साथ ही, आने वाले वर्षों में बिहार को देश के शीर्ष 5 विकसित राज्यों में शामिल करने के संकल्प को साकार करने की दिशा में भी एनडीए सरकार प्रतिबद्ध एवं दृढ़संकल्पित है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी

Share this story