नीतीश की नींव, सम्राट की उड़ान: नवल शर्मा

WhatsApp Channel Join Now
नीतीश की नींव, सम्राट की उड़ान: नवल शर्मा


पटना, 15 अप्रैल (हि.स.)। जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के प्रवक्ता नवल शर्मा ने कहा कि नीतीश कुमार का युग किसी तारीख या पद के साथ समाप्त होने वाला अध्याय नहीं है, बल्कि वह एक जीवंत विचारधारा है जो बिहार की मिट्टी में रच बस चुका है। बिहार का जर्रा जर्रा, कण कण आज भी और आने वाले समय में भी नीतीश कुमार के कामों की गवाही देते रहेंगे।

प्रवक्ता नवल शर्मा ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि अपने शासकीय अनुभव, स्पष्ट दृष्टि और दृढ़ संकल्प के साथ सम्राट चैधरी निश्चित रूप से इस विकास यात्रा को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी

Share this story