प्रदेश कमिटी में शामिल जदयू के चार पदाधिकारियों का समारोहपूर्वक किया गया सम्मान

WhatsApp Channel Join Now
प्रदेश कमिटी में शामिल जदयू के चार पदाधिकारियों का समारोहपूर्वक किया गया सम्मान


अररिया 16 जुलाई(हि.स.)।बिहार प्रदेश जदयू कमिटी में अररिया जिला से चार लोगों को शामिल किया गया है।प्रदेश कमिटी में शामिल किए गए जदयू पदाधिकारियों के सम्मान और स्वागत को लेकर फारबिसगंज के एक निजी होटल के सभागार में गुरुवार को स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जदयू जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जिले भर के जदयू के कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रदेश पदाधिकारी के रूप में उपाध्यक्ष पद पर पूर्व मंत्री मंजर आलम,पूर्व विधायक अचमित ऋषिदेव को प्रदेश महासचिव और आशीष पटेल और सचित मंडल को प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया।चारों मनोनीत जदयू पदाधिकारियों का स्वागत और सम्मान माला पहनाकर और बुके प्रदान के साथ ही शॉल ओढ़ाकर किया गया।

मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा सहित सभी कार्यकर्ताओ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार,कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के प्रति आभार प्रकट किया एवं आशा व्यक्त किया कि आने वाले समय में यह सभी चारों पदाधिकारी प्रदेश सहित जिला के संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष मंजर आलम ने कहा उपाध्यक्ष के रूप में मेरा मनोनयन नहीं हुआ,बल्कि अररिया जिला के एक-एक कार्यकर्ता का मनोनयन हुआ है।आप लोग पूरे उत्साह के साथ संगठन की मजबूती हेतु काम करें और नीतीश कुमार के कार्य को जन-जन तक पहुंचाएं।वहीं प्रदेश महासचिव पूर्व विधायक अचमीत ऋषिदेव ने सभी से आग्रह किया कि आप अपने नेता को देखिए आपके नेता की कोई सानी नहीं है। लंबे समय से राजनीति के बाद भी जरा सा दाग उनके दामन पर नहीं है, यह काम बहुत आसान नहीं। हमारी सारी संपत्ति हमारा नेता और उनकी नीति है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story