सुशासन दिवस पर डीएमसीएच ऑडिटोरियम में होगा ‘नीतीश संवाद’

WhatsApp Channel Join Now
सुशासन दिवस पर डीएमसीएच ऑडिटोरियम में होगा ‘नीतीश संवाद’


दरभंगा, 23 नवंबर (हि.स.)। सुशासन दिवस के अवसर पर डीएमसीएच ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम की सफलता को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने व्यापक तैयारियां की हैं। इसकी जानकारी जदयू जिलाध्यक्ष सह विधायक राजेश कुमार उर्फ ईश्वर मंडल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में सीतामढ़ी के सांसद देवेश चंद्र ठाकुर सहित जिले के जनप्रतिनिधि, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।

विधायक ईश्वर मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में सुशासन, विकास, सामाजिक न्याय, महिला सशक्तीकरण और समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए किए गए कार्यों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। इसके माध्यम से सरकार की विकास यात्रा और उपलब्धियों पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आमलोगों के बीच संवाद स्थापित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए जिले के विभिन्न प्रखंडों में लगातार बैठकें आयोजित कर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Krishna Mohan Mishra

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782079 Articles

Share this story