शारदा सिन्हा के सुरों में आज भी धड़कती है बिहार की सांस्कृतिक आत्मा: नीतीश कुमार

WhatsApp Channel Join Now

पटना, 05 नवंबर (हि.स.)। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार कोकिला स्वर्गीय शारदा सिन्हा की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बिहार की धरती और संगीत प्रेमियों के हृदय में उनकी स्मृतियां हमेशा अमर रहेंगी।

नीतीश कुमार ने गुरुवार काे बयान जारी कर कहा कि शारदा सिन्हा ने अपनी मधुर आवाज और विलक्षण गायन प्रतिभा से बिहार की लोक संस्कृति एवं संगीत परंपरा को राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान दिलाई। विशेषकर छठ महापर्व पर उनके द्वारा गाए गए गीत आज भी बिहार सहित देश के विभिन्न हिस्सों में श्रद्धा और आस्था के साथ गूंजते हैं।

उन्होंने कहा कि शारदा सिन्हा की आवाज बिहार की मिट्टी, लोकआस्था और सांस्कृतिक विरासत की पहचान बन चुकी है। उनके गीतों में हमारी परंपराओं की आत्मीयता और लोकजीवन की मिठास समाहित है। संगीत जगत में उनके अतुलनीय योगदान को सदैव याद किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776237 Articles

Share this story