‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं में उत्साह

WhatsApp Channel Join Now
‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं में उत्साह


दरभंगा, 04 नवंबर (हि.स.)।

दरभंगा में गुरुवार को प्रस्तावित ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की सफलता को लेकर बुधवार को सुशीला विवाह भवन में जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। महानगर अध्यक्ष माधव झा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जदयू जिलाध्यक्ष सह विधायक राजेश कुमार मंडल उर्फ ईश्वर मंडल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक ईश्वर मंडल ने कहा कि पदयात्रा को सफल बनाने के लिए पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को पूरी सक्रियता और एकजुटता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव एवं जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय झा दरभंगा पहुंचेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

महानगर अध्यक्ष माधव झा ने कहा कि पदयात्रा को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यकर्ताओं में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह है। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता, मेहनत और जनसहभागिता से पदयात्रा ऐतिहासिक रूप से सफल होगी।

बैठक में कन्हैया शाह, दीपक सिन्हा, नवाब अख्तर, हबीब हुसैन, प्रदीप कुमार महतो, अशरफ, मो. मनोज शाह, शशि पटेल, अजय सत्संगी, ईश्वर चंद्र ठाकुर, मो. सलाउद्दीन, मो. मोजम्मिल, मो. जमीउद्दीन, मो. जमशेद एवं मनोज ठाकुर सहित कई पार्टी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने पदयात्रा को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटने तथा अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Krishna Mohan Mishra

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772457 Articles

Share this story